फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की सड़क: दो करोड़ हुए खर्च, पांच महीने में ही हो गई बदहाल; डीएम ने रोकी बाकी रकम

Sat, 21 Nov 2026 11:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की शाहदरा नवीन गल्ला मंडी में करीब दो करोड़ रुपये से बनी सड़क पांच महीने में ही उखड़ गई। अधिकारियों ने गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किए बिना ठेकेदार को 40 प्रतिशत भुगतान कर दिया था।
 
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहदरा नवीन गल्ला मंडी में पांच महीने में ही सड़क उखड़ गई। जिम्मेदारों ने बिना स्थलीय निरीक्षण के ही ठेकेदार को 40 प्रतिशत भुगतान भी कर दिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दोबारा निरीक्षण में जब सड़क का यह हाल देखा तो ठेकेदार का भुगतान रोकने और निर्माण की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग और अन्य मरम्मत कार्यों के लिए पिछले साल नवंबर में लगभग दो करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ था। ठेकेदार ने इस साल मई में सड़क निर्माण के बिल लगाए और अधिकारियों ने गुणवत्ता परखे बिना करीब 40 फीसदी भुगतान जारी कर दिया। आरोप है कि बकाया भुगतान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा दी गई।

 

इसी बीच चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने गुणवत्ता खराब देख कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि इस नाराजगी के बाद अफसरों ने आनन-फानन सड़क दोबारा बनवाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। उन्हें लगा कि मामला निपट गया लेकिन चुनाव निपटने के बाद जिलाधिकारी फिर निरीक्षण करने पहुंच गए और उन्होंने जांच के आदेश दिए।

उपनिदेशक मंडी निर्माण आलोक दुबे ने बताया कि उनके कार्यकाल में इस सड़क का काम शुरू नहीं हुआ था। ठेकेदार का फिलहाल 60 प्रतिशत से अधिक भुगतान रोका गया है और जांच रिपोर्ट आने तक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि निरीक्षण में सड़क की गुणवत्ता सही नहीं मिली, इसलिए सड़क को दोबारा बनवाने के साथ ठेकेदार का पेमेंट रोकने के आदेश दिए हैं। सैंपल के साथ जांच रिपोर्ट भी तलब की है। पेमेंट कैसे किया गया, निर्माण की निगरानी क्यों नहीं हुई, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें