फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme: मथुरा में बवाल, पथराव और आगजनी, सीओ महावन हुए घायल, पुलिस ने की फायरिंग, 35 बवाली गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ शुक्रवार को युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। एक्सप्रेसवे और हाईवे के छह स्थानों पर जाम लगाया गया। पथराव में 85 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सीओ महावन व दो यात्री घायल हो गए। 10 मिनट तक ट्रेन रोकी गईं।
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ युवाओं के आक्रोश से जल उठा। शुक्रवार को हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। हाथों में पेड़ों की टहनियां लेकर युवाओं ने यमुना एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व अन्य सड़कों पर जाम लगाते हुए बवाल किया। युवाओं ने एक्सप्रेसवे और हाईवे के छह स्थानों पर जाम लगा दिया। गुस्साए युवाओं ने करीब 85 पुलिस, प्रशासन, प्राइवेट, रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की।  इस दौरान भरतपुर रोड पर एक बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब युवाओं को रोकने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया, जिससे सीओ महावन रविकांत पाराशर व दो यात्री घायल हो गए। पुलिस को बवालियों पर हवाई फायरिंग, आंसू गैस के गोले, रबर बुलट और लाठियां तक भांजनी पड़ीं। उधर, नरहौली पुल के पास कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी ट्रेन को 10 मिनट तक रोके रखा। जाम लगने से दिल्ली-आगरा हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा-आगरा तक जाम के कारण लोग परेशान रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पथराव के दौरान उल्टे पांव दौड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह 9:30 से एक्सप्रेसवे के बाजना कट और कोसीकलां से शुरू हुए युवाओं के बलदेव और हाईवे के एटीवी कट के तक पहुंच बवाल के चलते पुलिस खूब दौड़ी। उपद्रव की सूचना पर एडीजी राजीव कृष्ण और कमिश्नर अमित गुप्ता भी यमुना एक्सप्रेसवे पर मौके पर पहुंच गए। स्कॉर्ट व कमिश्नर की गाड़ी आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि कमिश्नर गाड़ी में न होकर एडीजी की गाड़ी में थे, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर टीम के साथ गुस्साए छात्रों को समझाने के साथ ही सख्ती भी बरतते रहे। 
 

4 of 5
पथराव करने वालों पर फायर करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। एसएसपी ने बताया कि बवालियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल 35 बवालियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस में लगा दी गई आग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 109 पर कमिश्नर आगरा और एस्कॉर्ट की गाड़ी आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कमिश्नर बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एक प्राइवेट वाहन के अचानक ब्रेक लेने के कारण मामूली रूप आपस में वाहन टकरा गए थे। कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें