किरावली। राष्ट्रीय लोकदल ने खाद की किल्लत पर किरावली तहसील का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर 24 घंटे में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान तहसील पहुंचे। किसान हुक्का लेकर धरने पर बैठ गए। खाद दिलाने की मांग करते हुए नारेबजी करने लगे। तहसीलदार आए और उन्हें ज्ञापन पढ़कर सुनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी ने कहा कि आलू की बुवाई हो रही है और किसानों को एक-एक कट्टे के लिए तरस रहा है। खाद नहीं मिली तो बुवाई नहीं हो पाएगी। 24 घंटे में खाद नहीं मिला तो कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में विक्रम चौधरी, फौरन सिंह इंदौलिया, अनीता चाहर, बच्चू सिंह, रंजीत चौधरी, नवीन चौधरी, देवेंद्र सिंह खिरवार, राजपाल सिंह, जगदीश चौधरी आदि रहे रहे।
खाद की किल्लत पर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
आगरा। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने कमिश्नरी में प्रदर्शन कर खाद की कमी पर अपर आयुक्त साहब सिंह को ज्ञापन दिया है। खाद की कालाबाजारी रोकने और सहकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, मयंक सारस्वत, सुयश चतुर्वेदी, प्रखर गौतम, पुष्पेंद्र यादव रहे। ब्यूरो