आगरा। विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के छठे दिन अनुभवी शटलर्स ने अपना दमखम दिखाया। उन पर उम्र का कोई असर नहीं दिखा बल्कि मुकाबलों में कांटे की टक्कर ने लोगों को रोमांचित किया।
प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी एवं श्रवण बैडमिंटन अकादमी में प्रतियोगिता चल रही है। आगरा के अरविंद कुमार मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर स्थानीय खेल प्रेमियों को उत्साहित किया। पुरुष एकल 55 आयु वर्ग में दिल्ली के राजीव शर्मा ने आंध्र प्रदेश के रिबे ला को 21-12, 21-11 से, मिजोरम के लालथनजुआला ने कर्नाटक के रथन नाहर को 23-21, 21-9 से हराया। दिल्ली के विजय शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के संजीव अरोड़ा को 21-15, 21-17 से हराया।
पुरुष एकल 60 आयु वर्ग में राम लखन (पीएनबी) ने संजय कुमार शर्मा को 21-12, 21-7 से, महाराष्ट्र के सुरेश अय्यप्पन ने रमेश शर्मा को 22-20, 21-16 से, वहीं ध्रुब ज्योति शर्मा (आरबीआई) ने तीन सेट तक चले मुकाबले में रोमेश कुमार शर्मा को 10-21, 21-9, 21-9 से हराया।
पुरुष एकल 65 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश के महेंद्र सिंह बोहरा ने शुद्धोधन नाहर को 21-6, 21-6 से एकतरफा मुकाबले में और गुजरात के भैलालभाई वलंद ने हरेंद्र कुमार शर्मा को 21-13, 21-9 से हराया। महिला एकल 60 आयु वर्ग में महाराष्ट्र की सुरेखा सताम ने ज्योति सोमैया को 12-21, 23-21, 21-18 से, सिसिली जॉन ने ममता रानी यादव को 21-11, 18-21, 21-9 से हराया।
पुरुष युगल 55 आयु वर्ग में आंध्र प्रदेश की जोड़ी एलबीवीएसके व एस. चंद्रशेखर ने 21-12, 21-5 से, असम की जोड़ी बिजॉय बर्मन व पद्मकुमार दास ने 21-13, 21-5 से जीत दर्ज की। मिश्रित युगल 60 आयु वर्ग में महाराष्ट्र की शीर्ष जोड़ी सुरेश अय्यप्पन व सुरेखा सताम ने 21-14, 21-12 से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
80 वर्ष आयु वर्ग में उत्तराखंड के अख्तियार अहमद पटौदी और राधेश्याम गोयल ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेमों में जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के शेष क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले आगामी दिनों में खेले जाएंगे। निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी ई. पी. दिवाकरण, डिप्टी रेफरी विश्वनाथ मालकोटिया, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अंपायर लक्ष्य बारिया, ऋषभ शर्मा, अविनाश चौधरी, शिवालिका शर्मा रहे।
इस दौरान जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन पंकज गांधी, डिप्टी कमिश्नर ऋतु सिंह, समिति संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, पवन मंगल, लव गोयल, चीफ कन्वेनर नंदी रावत, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप की प्रतियोगिता