फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलो आगरा के तहत बच्चे सीखेंगे मार्शल आर्ट

Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वीवी मार्शल आर्ट अकादमी
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर ई-ब्लॉक स्थित वीवी मार्शल आर्ट अकादमी में खेलो आगरा पहल के तहत बच्चे मार्शल आर्ट सीखेंगे। इस सत्र में विभिन्न इलाकों और कस्बों से चयनित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन बच्चों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी कराएंगे अकादमी के ट्रेनर विपुल वर्मा ने ये बातें परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। इसके मुख्य अतिथि सीए राजकुमार सिंघल रहे। कॉर्फ बॉल की पूर्व कप्तान रीना सिंह, गजेंद्र पाराशर, राधा पाराशर, प्रतीक कुशवाहा, स्वप्नेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें