कासगंज। बारिश के बाद बुधवार को फिर से तेज धूप निकल आई, इससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। कृषि वैज्ञानिक गेहूं की फसल के लिए इस मौसम को अच्छा नहीं मान रहे।
जिले में सोमवार की रात को बारिश होने के बाद मौसम ठंडा हो गया था। लेकिन बुधवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी। सुबह के समय न्यूनतम पारा 13 डिग्री तो दोपहर के समय तक 24 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप निकलती देख किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई है। जिले में 1,08,982 हेक्टेयर में गेहूं की फसल बो रखी है।
इस समय गेहूं की फसल बाली प्रक्रिया की प्रक्रिया में है। इस प्रक्रिया के समय मौसम में नमी की आवश्यकता होती है। तेज धूप में इस प्रक्रिया में बाधा आती है। इससे दाने की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। पैदावार कम होने का खतरा देखकर किसान परेशान नजर आ रहे हैं।