कासगंज। निर्वाचन विभाग ने जिले में रिक्त ग्राम प्रधान के एक पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 19 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आठ फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान व 21 फरवरी को मतगणना होगी।
चुनाव की प्रकिया संबंधित विकास खंडों पर होगी। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। उम्मीदवारी वापसी 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर 19 फरवरी को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके बाद 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से विकास खंडों में मतगणना होगी।