फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुआ पथराव, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। लाठी डंडे चले और पथराव किया गया। जिसमें पांच लोग गंभीर हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ग्राम बकराई निवासी विनोद कुमार का गांव की आबादी के किनारे खेत है। रविवार को विनोद खेत में खड़ी प्याज की फसल की खोदाई करा दी। जिसमें प्याज को बीनने के लिए संजय, सौरभ व शीला देवी पहुंच गए। विनोद की पत्नी नन्हीं देवी ने उन्हें प्याज को बीनने के लिए मना किया।
विज्ञापन

इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई। मामला अधिक पड़ा तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच झगड़ा बढ़ गया। दोनों ही पक्षों की ओर से लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो चलाना शुरु कर दिए। दोनों ओर से पथराव होने लगा। झगड़े में हो रही पत्थरबाजी से ग्रामीणों में खलबली मची रही। झगड़ा और पत्थरबाजी की घटना में एक पक्ष से संजय, सौरभ, शीलादेवी एवं दूसरे पक्ष से बृजेश व विनोद घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। विनोद की स्थति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी विवेक कुुमार ने बताया कि घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीरें दी गई हैं। जांच कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें