फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट: पिता की आंखों के सामने बेटे के उड़ गए चीथड़े; दिल दहलाने वाला था हादसा

Fri, 06 Oct 2023 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

भिवानी की आतिशबाजी फैक्टरी में हुए विस्फोट में मैनपुरी के युवक की मौत हो गई। शव पहुंचा गांव तो चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Mainpuri News: रोते बिलखते परिजन, और सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी युवक की हरियाणा के भिवानी स्थित आतिशबाजी फैक्टरी में हुए विस्फोट में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के जिनौरा गांव का है। गांव निवासी सचिन हरियाणा के भिवानी में आतिशबाजी फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार को फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इसमें सचिन की मौत हो गई। परिजन गुरुवार को शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ेंः- भौकाल में छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: बोले- हां चच्चा कैसे गोली दई...टांय, टेम आन दे...टांग छलनी कर दूंगो
विज्ञापन


पिता रिषिपाल ने बताया कि चार अक्टूबर को सचिन और उसकी मौसी मुस्कान फैक्टरी के जिस भाग में काम कर रहे थे, वहां अचानक धमाका हुआ। हादसे में सचिन व उसकी मौसी के चीथड़े उड़ गए। वहीं मैं व पत्नी नारायणी, बेटी अंजली दूसरे कमरे में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर शराबी युवक ने काटा हंगामा, अभद्रता करने पर लोगों ने धुना; पुलिस को सौंपा

बताया कि संचालक मदद की बजाय घटना को भांपकर मौके से भाग गया। बताया कि फोरमैन मुकेश ने कहा था कि इस काम को करने में कोई खतरा नहीं है। इसके बाद हम लोग वहां काम करने लगे थे। रिषिपाल की तहरीर पर पुलिस ने संचालक नरेंद्र उर्फ बाबा, भाई साधू तथा फोरमैन मुकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें