फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्ती के बाद बहनों ने अश्लील फोटो दिखा किया ब्लैकमेल

Wed, 08 Apr 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवक ने दो बहनों समेत तीन पर अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित लॉयर्स कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी मुलाकात मुकेश मौर्य और दो बहनों से एक प्लॉट के सौदे को लेकर हुई थी। तीनों एक दिन घर आए तो उन्होंने तीनों के लिए कोल्डड्रिंक और नाश्ता मंगाया और कमरे में चला गया। वापस आकर कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गए। कुछ दिन बाद तीनों ने बताया कि उन्होंने पीड़ित की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए हैं। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। थाना अध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें