फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के अधिवक्ता आज हड़ताल पर, क्लेम कोर्ट को जिला न्यायालय परिसर में बनाने की मांग

Tue, 01 Dec 2020 10:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर है। बार एसोसिएशन ने इसकी सूचना जिला जज और जिलाधिकारी मथुरा को पत्र के माध्यम से दी है। अधिवक्ता मोटर एक्सीडेंट क्लेम कोर्ट को जिला न्यायालय परिसर अथवा जुवेनाइल न्यायालय परिसर में बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता पिछले करीब 10 दिन से क्लेम कोर्ट की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक अधिवक्ताओं की मांग पर जिला जज साधना रानी ठाकुर एवं जिलाधिकारी मथुरा सर्वज्ञ राम मिश्र द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इस कारण मंगलवार को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।


बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि जिला जज मथुरा को बार एसोसिएशन की ओर से पूर्व में क्लेम कोर्ट को जुवेनाइल कोर्ट अथवा न्यायालय परिसर स्थित स्थाई लोक अदालत रिक्त भवन में बनाए जाने को लेकर पत्र प्रेषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका सोमवार तक निस्तारण होना था परंतु सोमवार को जिला जज साधना रानी ठाकुर अवकाश पर थीं, जिसके कारण उनसे कोई वार्ता नहीं हो सकी है। इस बीच में जिला जज मथुरा की ओर से जुवेनाइल कोर्ट स्थान पर मोटर एक्सीडेंट क्लेम कोर्ट बनाए जाने के संबंध में कोई जवाब नहीं मिल पाया है। 

सांसद हेमामालिनी ने डीएम को लिखा पत्र

क्लेम अधिवक्ता ओमवीर सारस्वत आदि की ओर से सांसद हेमामालिनी से क्लेम कोर्ट के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी। जिसको स्वीकार करते हुए सांसद ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि वह जल्द ही क्लेम कोर्ट को फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से हटवाकर जिला न्यायालय परिसर अथवा कलक्ट्रेट परिसर में बनवाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें