फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: छात्राओं के लिए पहली पसंद बना ये महाविद्यालय, 960 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू 

Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला कालेज में 960 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। कुरावली कस्बे में संचालित वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां विभिन्न संकायों के लिए 960 सीटों पर छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। जिलेभर की छात्राओं के लिए यह कॉलेज पहली पसंद बना हुआ है। 

विज्ञापन


जनपद के एक मात्र राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी। यहां 22 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद यहां प्रवेश ले सकती हैं। सभी कार्य दिवसों में विद्यालय खुलता है। 


संकाय - सीटें 

बीए- 420
बीएससी बॉयो- 180
बीएससी गणित- 180
बीकॉम- 180 


इन विषयों की व्यवस्था 

स्नातक वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गृहविज्ञान, राजनीति विज्ञान तथा वाणिज्य के सभी विषयों की शिक्षा की व्यवस्था है।  

विज्ञान वर्ग 

विज्ञान वर्ग में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान 

ये सुविधाएं हैं उपलब्ध 

- बाईफाई की सुविधा, परिसर सीसीटीवी कैमरे से युक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

- वाचनालय और पुस्तकालय की हर वक्ता सुविधा
-ई-लर्निंग पार्क के तहत टेबलेट-कंप्यूटर की व्यवस्था 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें