कॉलेज के सक्रिय प्लेसमेंट सेल है
कॉलेज में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ व्यक्तित्व का विकास किया जाता है। यही नहीं विद्यार्थियों को रोजगार से भी जोड़ने के लिए कदम उठाए जाते हैं। कॉलेज में सक्रिय प्लेसमेंट सेल है। जो कि विभिन्न कंपनियों के साथ लगातार प्लेसमेंट अभियान चलाता है। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, सेंट जोंस कॉलेज
स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें
पाठ्यक्रम सीटें
बीकॉम 240
बीए 640
बीएससी 360
बीकॉम वोकेशनल 360
बीबीए 120
- बीकॉम वोकेशनल व बीबीए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम हैं।
परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें
आगरा। परास्नातक में एमए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास में 60-60 सीटें, एमए मनोविज्ञान, भूगोल में 30-30 सीटें हैं। वहीं, एमएससी गणित व एमएससी सांख्यिकी में 60-60 सीटें, एमएससी रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व भौतिक विज्ञान में 30-30 सीटें हैं। एमकॉम में 240 सीटें हैं।
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा रह चुके हैं छात्र
सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्रों में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, अमेरिका की पहली महिला राजदूत मीरा शंकर, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार पंकज पचौरी आदि रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज: छह और मरीजों ने दी ब्लैक फंगस को मात, ताली बजाकर किया डिस्चार्ज