फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश: बिचोला और रसूलपुर में सौ फीसद टीकाकरण, ग्रामीणों ने समाज सुरक्षा को लगवाया टीका

Sun, 20 Jun 2021 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रसूलपुर में 1020 और बिजौला में 859 लोगों को वैक्सीन लगी है। बीडीओ और प्रधानों का दावा है कि उनके यहां जितने लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के मौजूद हैं। सभी को वैक्सीन लग चुकी है। 
विज्ञापन
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जंग जीतने की कोशिश में फतेहाबाद के दो गांव बिचोला और रसूलपुर ने शत प्रतिशत टीकाकरण कराकर औरों के सामने मिसाल पेश की है। इसमें रसूलपुर में 1020 और बिजौला में 859 लोगों को वैक्सीन लगी है। बीडीओ और प्रधानों का दावा है कि उनके यहां जितने लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के मौजूद हैं। सभी को वैक्सीन लग चुकी है।  

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी मंगल यादव और सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह मंगलवार की सुबह 10 बजे टीम के साथ रसूलपुर और बिचोला पहुंचे और टीकाकरण शिविर लगाया। कैंपों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। जिन लोगों ने टीकाकरण के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था उनका कैंप में ही रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बिचोला के कैंप में शनिवार को 171 लोगों को टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षा प्रदान की गई। यहां दो दिनों में 789 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं गांव के 70 जागरूक लोगों ने पहले ही केंद्र पहुंचकर अपना टीकाकरण करा लिया था। 

ग्राम पंचायत रसूलपुर में 360 लोगों ने शनिवार को टीका लगवाया। यहां दो दिनों में 880 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक इससे पहले गांव में 15 जून को भी कैंप लगा था, जिसमें 120 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। इस तरह से इस गांव में कुल 1020 लोगों को टीका लग चुका है। अधिकारियों और दोनों गांवों के प्रधानों ने बिचौला और रसूलपुर में शत प्रतिशत टीकाकरण की बात कही है। 

विज्ञापन

सीडीओ ने बैठक में शत प्रतिशत वैक्सीन पर गांव में 30 लाख के अतिरिक्त कार्य कराने की घोषणा की थी। गांव में विकास कार्यों के लिए ही उन्होंने शत-प्रतिशत टीका का लक्ष्य बनाया। गांववालों को प्रेरित किया। ग्रामीणों के सहयोग से अब गांव में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीन लगवा चुका है। - गुड्डी देवी प्रधान बिचोला


कोरोना के कारण लगातार हो रही मौतों की खबर से सिहर जाती थी। इसके बाद  घर-घर जाकर लोगों को समझाया, जो तैयार हुए उन्हें अस्पताल भेजकर टीका लगवाया। गांव में तीन बार कैंप लगवाकर सभी को सुरक्षित कर दिया है। -मंजू देवी, प्रधान रसीलपुर। 

दोनों गांवों के प्रधान और ग्रामीणों ने जो समझदारी दिखाई है। वह सराहनीय है। ऐसा ही अन्य गांवों के लोगों को करना होगा, तब कोरोना से जंग जीत जाएंगे। डॉ. एके सिंह, सीएचसी अधीक्षक। 
 
राम बरन, सत्य नारायण के टीका लगवाते ही मिल लक्ष्य
टीकाकरण के लिए शनिवार को आयोजित शिविर में बिचोला के रामबरन और रसीलपुर के सत्य नारायण सबसे बाद में टीका लगवाने वाले रहे। इनके टीका लगवाते ही गांव शत प्रतिशत टीकाकरण वाला गांव बन गया। रसीलपुर में सबसे पहले भोला कुशवाहा और बिचोला में सबसे पहले धीरज शर्मा ने टीका लगवाया था। 
 
विज्ञापन

ऐसे हासिल किया लक्ष्य
- घर-घर जाकर प्रधान, एएनएम, आशा कार्यकर्ता ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। 
- ग्राम प्रधान ने टीका लगवाने के लिए लोगों को तैयार कर उन्हें ट्रैक्टर से अस्पताल भेजा। 
- स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक के अधिकारियों की मदद लेकर गांव में तीन बार शिविर लगवाए गए। 
- ग्रामीणों को टीका लगवाने के बाद पानी, रास्ते, जलनिकासी की सुविधाएं मिलने के बारे में भी बताया गया। 

पहल: आगरा में 100 फीसदी टीकाकरण पर गांवों को मिलेगी 30 लाख रुपये की सौगातें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें