फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रवेश का डाटा छिपाया, 585 कॉलेजों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

कॉलेज संचालक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का डाटा को छिपा रहे हैं। इन्होंने समर्थ पोर्टल पर भरी जा चुकी सीटों का विवरण अपलोड नहीं किया है। इससे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पास कुल हो चुके प्रवेश का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में संबद्ध सभी 585 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है।
विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 585 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 2.06 लाख सीटें हैं। इनमें से प्रवेश के लिए 1.65 लाख सीटों पर पंजीकरण हो गया है। सभी कॉलेजों को स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कितनी सीटों पर प्रवेश हो गया है और कितनी रिक्त हैं। इसकी जानकारी समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। इसमें कॉलेज संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। डीन अकादमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि सभी कॉलेज संचालकों को समर्थ पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या और उनमें प्रवेश की स्थिति की जानकारी अपलोड करनी है। इससे विश्वविद्यालय को प्रवेश की सही स्थिति पता चल सकेगी। इसी के आधार पर परीक्षाओं की तैयारियां की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका देते हुए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि भी 25 से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। 25 अगस्त तक की भी किसी कॉलेज ने जानकारी अपलोड नहीं की है। ऐसे में इन सभी 585 कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में विवरण अपलोड करने के लिए निर्देशित किया है, ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संबंधित कॉलेज में हो चुके पंजीकरण का डाटा दिखता है। इसके चलते कॉलेज संचालकों ने पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की। अब सभी कॉलेज संचालकों को सीट और प्रवेश की संख्या अपलोड करने के लिए जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें