फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र के साथ हिंसा की जांच करेगी प्रशासनिक समिति

Tue, 28 Apr 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित नामी स्कूल में छात्र के साथ हुई हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को अभिभावकों के एक संगठन के साथ पहुंचे पीड़ित छात्र के पिता ने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स अवेयरनेस के संयोजक दीपक सिंह सरीन ने बताया कि जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रशासनिक जांच समिति गठित करने और स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मंगवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त ने स्कूल परिसर में छात्रों के घातक सामग्री (जैसे पंच) लाने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी स्कूलों के लिए परामर्श, नोटिस जारी करने की बात कही। सरीन ने इसे संस्थागत जवाबदेही का प्रश्न बताते हुए सीबीएसई और बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भी पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि स्कूल की कम ऊंचाई वाली चहारदीवारी और सुरक्षा मानकों की निष्पक्ष जांच कर सुधार किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें