फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात सवारियों से भरी बस ट्रक में पीछे घुस गई। हादसे में तीन सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते एक निजी बस दिल्ली से 80 सवारियां लेकर सिद्धार्थनगर रही थी। बस रविवार की रात करीब 2:15 बजे जैसे ही एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 20.900 पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। बस में झटका लगने से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग गए। यूपीडा की टीम ने बस को क्रेन की सहायता से टोल प्लाजा 21 पर खड़ा करवाया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर अन्य सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।