फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग करेस्पोंडेंट बनाकर महिलाओं को रोजगार देगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। 12 मार्च तक महिलाओं को आवेदन करने होंगे। इसके बाद योजना के लिए पात्रों का चयन किय जाएगा।
विज्ञापन

बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट योजना योजना के तहत अनुसूचित जाति की वे महिलाएं पात्र होंगी जो गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आती हैं। इसके साथ ही उनके शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होने के अलावा उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी हो। ऐसी महिलाएं और युवतियां विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में 12 मार्च तक आवेदन जमा कर सकती हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि योजना के तहत चयनित महिलाओं को एक लाख रुपये का ऋण दिलाया जाएगा। इसमें से 65 हजार रुपये का ऋण ब्याजमुक्त होगा, जो 36 समान किस्तों में जमा करना होगा। योजना के तहत चयनित महिलाएं राष्ट्रीयकृत बैंकों में ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान करेंगी। उन्होंने पात्रों से आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें