एडीजी कहा कि हम हमेशा अपनी चीजों पर प्रो एक्टिव रहते हैं। ओपन माइंड से चीजों को देखते हैं। यहां की शांति व्यवस्था और असामाजिक तत्वों को देखते हुए व्यवस्था और और सुदृढ़ करने के लिए काम किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा योजना में संशोधन किया जाएगा।
एडीजी ने एक घंटे तक किया निरीक्षण
उन्होंने कहा कि यहां सख्त पहरा है लेकिन कुछ और बेहतर करते हुए इसमें सुधार लाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद पर करीब एक घंटे तक निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एडीजी ने सुरक्षा पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे और कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी आगरा जोन नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीआरपीएफ के कमाडेंट(द्वितीय) विशाल सिंह, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, सीओ सुरक्षा राममोहन शर्मा के अलावा पीएसी, सीआरपीएफ व खुफिया एजेंसियों के अफसर मौजूद रहे।