फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एडीए में 5 लाख से अधिक के बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा, घर-घर जाकर होगी वसूली

Sun, 01 Sep 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए उपाध्यक्ष ने बकाएदारों के घर-घर जाकर वसूली और बेदखली के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संपत्तियों की बिक्री के लिए भी कार्ययोजना मांगी गई है। 
 
विज्ञापन
ADA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण में 5 लाख रुपये से अधिक राशि के बकाएदारों पर शिकंजा कसेगा। एडीए उपाध्यक्ष ए अरुन्मोली ने घर-घर जाकर वसूली, बेदखली और आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जयपुर हाउस स्थित एडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष ने शनिवार को सभी विभागों की समीक्षा की। निर्माण, प्रवर्तन, संपत्ति व अन्य विभागों ने प्रजेंटेशन दिया। प्रवर्तन विभाग और संपत्ति विभाग की कार्यशैली से वह असंतुष्ट नजर आईं। उपाध्यक्ष ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अवैध निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग, ध्वस्तीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। हर सप्ताह प्रवर्तन की समीक्षा होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा विभिन्न योजनाओं में एडीए की संपत्तियां नहीं बिक रही हैं। इनकी बिक्री के लिए कार्य योजना मांगी है। सात दिन में संपत्ति विभाग को एक्शन प्लान प्रस्तुत करना होगा। संपत्तियों की बिक्री के लिए मार्केटिंग व अन्य विकल्प तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एडीए के निर्माणधीन प्रोजेक्ट में गुणवत्ता व अन्य कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौपाटी के गेट से हटेंगे अवैध वेंडर
ताजनगरी फेज-2 स्थित आरा चौपाटी में दुकानदार परेशान हैं। उनका काम नहीं चल रहा। पिछले दिनों दुकानदारों ने एडीए उपाध्यक्ष को समस्या बताई थी। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द चौपाटी के दुकानदारों की समस्या का समाधान किया जाएगा। चौपाटी के बाहर से अवैध वेंडर हटाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें