शहर से निकलता है 15 एमएलडी गंदा पानी
शहरी क्षेत्र के गंदे पानी को इस प्लांट के माध्यम से ट्रीट किया जाएगा। शहर से करीब 15 एमएलडी पानी निकलता है जिसको ट्रीट किया जाएगा। वहीं वर्तमान में शहर के करीब 20 फीसदी हिस्से में सीवर कनेक्शन हो चुके हैं जिसके तहत करीब 6 एमएलडी पानी प्लांट तक ट्रीट होने के लिए पहुंचने लगा है।
जवाहर तापीय परियोजना तक पानी पहुंचाने को बनेगा प्रस्ताव
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करने के बाद कहा कि प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। जिससे विद्युत निर्माण में इसका प्रयोग किया जा सके।
जननिगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा करीब 106.99 करोड़ की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रथम का लोकार्पण किया गया है। दिसंबर माह तक शहर का करीब 40 फीसदी गंदा पानी यहां पर ट्रीट किया जाएगा।