राणा सांगा केस के सिविल रिवीजन की शुक्रवार को एडीजे-19 एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन हाजिर नहीं हो सके। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने राणा सांगा को गद्दार कहने का आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया था।
विज्ञापन
विपक्षी के अधिवक्ता ने वाद पत्र व वाद से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे। वादी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दस्तावेज 27 नवंबर से पहले विपक्षी अधिवक्ता को उपलब्ध करा देंगे। इस पर एडीजे ने अगली तारीख 27 नवंबर तय कर दी।