फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: टीडीआई सिटी में प्लॉट खरीदने पर एडीए ने लगाई रोक, कंस्ट्रक्शन कंपनी 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट

Sat, 06 Aug 2022 07:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एडीए ने कंस्ट्रक्शन कंपनी रिजव्यू डेवलपर्स से किसी भी प्लॉट की खरीद-बिक्री करने पर रोक लगाई है। साथ ही इस कंपनी को 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मियांपुर में टीडीआई सिटी में प्लॉट की खरीद बिक्री पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने रोक लगा दी है। यह रोक उन प्लॉट के लिए होगी, जिन्हें टीडीआई सिटी के डेवलपर रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा बेचा जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी रिजव्यू डेवलपर्स को 10 साल के लिए ब्लैक लिस्ट भी कर दिया है।

विज्ञापन


एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीडीआई सिटी के चार निदेशकों के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को कंपनी को दस साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा 10 साल तक नई योजना को स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बंधक भूखंडों के स्वामित्व का सत्यापन होने तक रिजव्यू डेवलपर्स द्वारा किसी भी भूखंड की बिक्री पंजीकृत कराने पर रोक लगा दी गई है। उपनिबंधक स्टांप, रजिस्ट्रेशन से रिजव्यू के स्वामित्व वाले भूखंडों की सूची मांगी गई है।

एडीए सचिव गरिमा सिंह ने लोगों से अपील की है कि जब तक समाधान न हो जाए, तब तक टीडीआई सिटी कालोनी में रिजव्यू डेवलपर्स से कोई भूखंड न खरीदें। इस कॉलोनी में आम लोगों के प्लॉट खरीदने, बेचने पर रोक नहीं है। यह रोक केवल डेवलपर्स के स्वामित्व वाले भूखंडों पर लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें