फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad : 10 महीने के बच्चे ने निगली सुई, गले में अटकी, चिकित्सक ने ऑपरेशन कर बचाई जान

Sat, 06 Aug 2022 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला की अनदेखी से उसके बच्चे की जान खतरे में पड़ गई थी। समय रहते परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन कर सुई निकाली। 
विज्ञापन
बच्चे के गले में फंसी सुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में 10 महीने के बच्चे ने कपड़ा सिलने वाली सुई को निगल लिया। तकलीफ होने पर मासूम बिलखने लगा। जानकारी होने पर घरवाले उसे प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने ऑपरेशन कर गले से सुई निकाली। बच्चे की हालत सामान्य है। 
विज्ञापन


मैनपुरी के कस्बा घिरोर के कोसमा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी बृहस्पतिवार शाम को घर पर पीको कर रही थी। इसी बीच वह सुई को रखकर पानी लेने चली गईं। लौटकर आईं तो देखा सुई वहां नहीं थी। काफी देखने पर सुई नहीं मिली। इसी बीच उसका बच्चा नैतिक रोने लगा। 

दर्द से तड़प रहा था मासूम 

देखते ही देखते 10 माह के नैतिक का मुंह लाल हो गया। गले की ओर बच्चे का हाथ जा रहा था और रो रहा था। महिला समझ गई कि बच्चे ने ही मुंह में सुई को निगल लिया है। चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी लाभ नहीं मिला। इस पर घरवाले फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर आए।

ट्रॉमा सेंटर में ईएनटी सर्जन डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बच्चे का एक्सरे कराया तो गले में सुई अटकी दिखी। ऑपरेशन करके उन्होंने सुई को गले से निकाल लिया, तब जाकर बच्चे की जान बच सकी। चिकित्सक के मुताबिक बच्चा की हालत सामान्य है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें