फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक ने किया स्कूलों का निरीक्षण, अनुपस्थित मिले शिक्षक

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! प्राइमरी स्कूल बस्ती का निरीक्षण करते एडीआई बेसिक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा महेशचंद्र ने बुधवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने बीएसए को शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एडी बेसिक ने बीएसए को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक बुधवार दोपहर 1.20 बजे प्राइमरी स्कूल जाजपुर पहुंचे। यहां कोई भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं था और न ही कोई शिक्षक मिला। रसोइया राजदेवी विद्यालय में मौजूद मिलीं। उन्होंने विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए और सभी स्पष्टीकरण से तलब किया है। प्राइमरी बसई में भी वह निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। दोपहर 1:40 बजे सभी शिक्षक मौजूद मिले। इसके बाद वह यूपीएस बसई टूंडला में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां दो शिक्षक उपस्थित मिले। एक शिक्षिका पवन सिंह अनुपस्थित मिलीं। पत्राचार में भी शिक्षिका के जाने का कोई कारण नहीं लिखा था। शिक्षिका का भी वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बंद था प्राइमरी स्कूल आरौंज
फिरोजाबाद। प्राइमरी स्कूल आरौंज बुधवार सुबह 8.53 बजे बंद था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीएसए से की। बीएसए ने जांच कराई तो विद्यालय बंद मिला। बीएसए ने विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। दो एआरपी का भी वेतन रोकने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें