फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में राहत: खत्म होने की कगार पर कोरोना की दूसरी लहर, 24 घंटे में एक संक्रमित मिला

Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण थमने से नए केस मिलने कम हो रहे हैं। अप्रैल और मई के बाद जून में संक्रमण निचले स्तर पर पहुंच गया। जुलाई में यह शून्य के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। शुक्रवार को महज एक मरीज मिला है। चार नए मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 65 सक्रिय मरीज रह गए हैं। वहीं अब तक 453 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को 9488 लोगों की जांच की गई, जिसमें महज एक संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 11.86 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिनमें कुल 25709 मरीज मिले हैं। चार नए सहित कुल 25191 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.99 फीसदी है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, संक्रमण नियंत्रण में है लेकिन लोग सतर्कता जरूर बरतते रहें। बिना मास्क घर से बाहर न निकलें। भीड़ वाली जगहों व सार्वजनिक स्थलों पर उचित दूरी बनाकर रहें। जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया वह जल्द टीका लगवाएं। कोरोना से लड़ाई में टीका सबसे अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाह में 146 की हुई कोरोना जांच, एक भी संक्रमित नहीं 
बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को 146 लोगों की कोरोना जांच हुई। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा बाह और बटेश्वर सीएचसी पर 100 लोगों को टीके लगाए गए। 

नैमीनाथ अस्पताल पांच लाख लोगों को बांटेगा दवा
नैमीनाथ होम्योपैथिक अस्पताल कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचने के लिए पांच लाख लोगों को होम्योपैथी की दवा का वितरण करेगा। अस्पताल संचालक डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वायरस के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए होम्योपैथी की नई दवा तैयार की है। 

इस दवा को पैथी के जनक हैनीमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर वितरण करना शुरू कर दिया है। अभी सीमित दवा है, ऐसे में अस्पताल से ही लोग यह दवा पर्चा बनवाकर पा सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में दवा तैयार होने के बाद शिविर लगाकर बांटी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें