फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहीं स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई

Sat, 08 Aug 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली बसों और अन्य वाहनों के कागज अधूरे हैं तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी। बिना वैध परमिट या फिटनेस के स्कूल के स्वामित्व वाले वाहन चलते मिले तो परिवहन विभाग स्कूल की मान्यता रद्द कराने की संस्तुति भी करेगा।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन ने ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेजी है। परिवहन आयुक्त ने 7 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देशों के बाद एआरटीओ प्रशासन ने दोनों अधिकारियों से सूची में शामिल स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कराने के लिए कहा है। नोटिस में वाहनों के परमिट और फिटनेस समेत सभी जरूरी कागजात तत्काल पूरे कराने के निर्देश दिए जाएंगे। पूरे न होने पर स्कूली बस, मैक्सी कैब, ओमनी बस और मोटर कैब पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें