जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता गर्भवतियों का डाटा संग्रहण करके मानीटरिंग करेंगी। हेल्थ वेलनेस सेंटर में दवाओं की कमी पर डीएम ने डीसीपीएम को फटकार लगाते हुए कहा कि सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
आगरा कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने सिजेरियन सीएचसी में ही कराने के निर्देश दिए हैं। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाली आशाओं के खिलाफ एफआईआर और प्रसव की सूचना नहीं देने वाले निजी अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम नवनीत सिंह चहल को सिजेरियन सेवाओं में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने को निर्देशित किया है। जुलाई में सात प्रसूताओं की मौत की रिपोर्ट की जानकारी की। डीएम ने कहा कि एएनएम, आशा व आशा संगिनी ब्लाक स्तर पर गर्भवती महिलाओं का डाटा संग्रहण करके उनकी मॉनीटरिंग करें, एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित गर्भवती का उपचार कराया जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 39.40 फीसदी ही आयुष्मान कार्ड बनने पर नाराजगी जताई।
टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन में तेजी बरतने को कहा। हेल्थ वेलनेस सेंटर में दवाओं की कमी पर डीएम ने डीसीपीएम विजय सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। बैठक में सीडीओ ए मणिकंडन, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजीव वर्मन आदि मौजूद रहे।