मैनपुरी। मुख्य अभियंता आगरा जोन इजहार अहमद ने जिले में निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता के साथ ओटीएस योजना की समीक्षा वैठक की। नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रगति संतोषजनक नहीं है।
अगर एक सप्ताह में सुधार नही हुआ तो कार्रवाई होगी। कम प्रगति वाले सभी एसडीओ और जेई को अंतिम चेतावनी दें। एसडीओ व जेई स्वयं डोर टू डोर संपर्क करें। अत्यधिक बकाये वाले गांवों की बिजली आपूर्ति बंद करें। संवेदनशील इलाकों में पीएसी के साथ कार्रवाई करें। पांच लाख से ऊपर के बकायेदारो के मीटर, ट्रांसफार्मर उतारें। अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद