फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को पहुंची राजस्व टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी कोडर में वसूली करने गई राजस्व और बैंक की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पथराव किया तो टीम के सदस्यों ने भागकर जान बचाई। कुर्रा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तहसील करहल के संग्रह अमीन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की दोपहर बाद की है। आर्यावर्त बैंक कुर्रा के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, नायब तहसीलदार करहल अविनाश कुमार, संग्रह अमीन विजयकांत पांडेय आदि की टीम गढ़ी कोडर गांव में सात लाख 20 हजार रुपये की आरसी की वसूली करने गई थी। टीम आरोपी सुखवीर के घर पहुंची तो ग्रामीणों के साथ आरोपियों ने टीम पर हमला बोल दिया। पथराव शुरू कर दिया गया। जमकर गाली-गलौज भी की गई। पथराव हुआ तो टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।
सुखवीर के ऊपर 7.20 लाख रुपये बकाया है जिसकी आरसी तहसील से जारी करा दी गई है। कुर्रा क्षेत्र में लगभग सात करोड़ की बकाएदारी है इसमें से 3.5 करोड़ की आरसी जारी कराई गई है। टीम के साथ वे वसूली करने गए थे जहां पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कुमार, बैंक मैनेजर
घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर दो आरोपी राहुल और राजू को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।
कैलाश बाबू, कुर्रा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें