फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस में फेरबदल: इंस्पेक्टर के बाद एसीपी पर गिरी गाज, सदर सर्किल से हटे राम प्रवेश; अमीषा सिंह को चार्ज

Tue, 01 Sep 2026 10:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एलआईयू की सूचना पर सदर स्थित नंद प्लाजा में छापा मारा गया था। यहां कैफे संचालित मिले थे। इनमें बने केबिन युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से किराए पर दिए जाते थे। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया था। अब एसीपी को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के बाद एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता पर भी गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सोमवार को उन्हें सदर से हटा दिया। उन्हें एसीपी कानून व्यवस्था बनाया गया है। नौ माह में उन्हें दूसरी बार हटाया गया। उनके स्थान पर एसीपी हरीपर्वत अमीषा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सदर स्थित नंद प्लाजा में कैफे संचालित मिले थे। इनमें बने केबिन युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से किराए पर दिए जाते थे। एलआईयू की सूचना पर छापा मारा गया था। पुलिस की मिलीभगत सामने आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया था। इससे पहले एसीपी रामप्रवेश गुप्ता के खिलाफ दिसंबर 2025 में भी कार्रवाई हुई थी। तब किरावली थाने में किसान की पिटाई की गई थी। रामप्रवेश गुप्ता अछनेरा सर्किल में तैनात थे। चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।

वहीं एसीपी हरीपर्वत आईपीएस बजरंग प्रसाद को बनाया गया है। वह मूलरूप से बस्ती के रहने वाले हैं। उनके अलावा एसीपी खेरागढ़ प्रीता को एसीपी ऑफिस बनाया गया है। एसीपी ऑफिस सुनीता चौहान को एसीपी खेरागढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें