फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद की झपकी आने से 20 फीट गहरी खाई में पलटा ट्रेलर, चालक समेत दो लोग घायल

Tue, 01 Sep 2026 09:42 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हादसा हो गया। चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह नींद की झपकी आने से पाउडर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक महेंद्र पुत्र धवन लाल निवासी सीकर, राजस्थान, परिचालक राजू पुत्र अजगर अली के साथ ट्रेलर में पाउडर लेकर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34 पर चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर तक एमसीबी और जाली को तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया।

हादसे में चालक महेंद्र और परिचालक राजू घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें