फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसीएमओ ने सीएचसी पिनाहट का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
पिनाहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पर सोमवार सुबह एसीएमओ आगरा डॉ. उपेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सक्रिय दिखाई दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने डिलीवरी रूम, स्टाफ रूम, इमरजेंसी कक्ष सहित अन्य विभागों का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल के रखरखाव, अभिलेखों (रजिस्टरों) की जांच की। साफ-सफाई व्यवस्था पर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं, 1 फरवरी को 5 वर्षीय बालक छोटू की कुत्ते के काटने से फैले रेबीज से हुई मौत पर डॉक्टर और स्टाफ से जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार कुशवाह सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें