फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद के प्रधान की मथुरा में सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक ग्राम प्रधान बेबी उर्फ बृजपाल स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। दिल्ली से अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे फतेहाबाद के प्रधान बेबी उर्फ बृजपाल (45) की मथुरा के फरह में सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी गंभीर घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिवार के लोग बिलख पड़े।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक प्रधान बेबी उर्फ बृजपाल (45) निवासी मूसेपुर रविवार की रात दिल्ली से बाइक से साथी जगवीर निवासी गांव कांकरपुरा थाना निबोहरा के साथ घर आ रहे थे। रात करीब 9 बजे मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र में फतिया पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गई। अंधेरा होने के कारण पुल पर बने फुटपाथ का अंदाजा नहीं हुआ और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रधान बेबी की मौत हो गई। साथी जगवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सोमवार की शाम जैसे ही प्रधान का शव उनके गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। घरवालों के मुताबिक प्रधान के दो बच्चे पुत्र प्रेमपाल (20) और पुत्री शिवानी (16) है। मौत से बच्चों और पत्नी माया देवी की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें