फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही थी किशोरी, तभी हुई यह वारदात, परिजन रह गए सन्न

Thu, 23 Aug 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
Rape, Gangrape, Acid Attack
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में छत पर सो रही किशोरी के ऊपर एक किशोर ने तेजाब फेंक दिया। किशोरी की चीख पर घर और मोहल्ले के लोग जाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला करबला स्थित एक मकान में किशोरी अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है। बुधवार रात किशोरी अपनी मां के साथ मकान की तीसरी मंजिल पर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे एक किशोर मकान की छत पर आया और तेजाब डालकर तेजी से नीचे की ओर भाग गया। 

तेजाब किशोरी की बांह, छाती पर गिरने से चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जागे। मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस घायल किशोरी को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। हालत गंभीर होने के ही कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर भीमनगर निवासी किशोर के खिलाफ तेजाब डालने का अभियोग दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि किशोरी महावीर नगर स्थित एक स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी, इसी स्कूल में किशोर पढ़ता था। चार दिन पहले किशोरी किसी काम से बाजार गई तब रास्ते में घेरकर किशोर ने धमकी दी थी कि रक्षाबंधन से पहले वो उसका चेहरा बिगाड़ देगा।  

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजन जिस किशोर पर एसिड डालने का आरोप लगा रहे हैं उसके घर पर आने की पुष्टि नहीं हुई है। अभियोग दर्ज कर लिया है। किशोरी के कपड़े नहीं जले हैं। जमीन पर कोई निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें