फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल पहन मंदिर में घुसने से रोका तो पूर्व फौजी ने किया पुजारी से ऐसा सलूक

Thu, 23 Aug 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
पीड़ित पुजारी के साथ खड़े अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिकोहाबाद के एक मंदिर में चप्पल पहनकर घुसने से रोकने पर पुजारी से बदसलूकी की गई। आरोपी ने पुजारी से गाली-गलौज की, उसके कपड़े फाड़ दिए और जमीन पर पटक कर बुरी तरह मारा-पीटा। 

विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मंदिर के सभी पुजारी और कर्मचारी इकट्ठे हो गए। पीड़ित पुजारी ने आरोपी के खिलाफ थाना पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला।

राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कस्बे के बाहर भूड़ा नहर पुल के पास बालाजी धाम है। यहां महंत मनीष भारद्वाज हैं। साथ ही बालाजी परिसर में बने राम मंदिर और अन्य मंदिरों पर अलग-अलग पुजारी पूजा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राम मंदिर के पुजारी राम कुमोर शर्मा पुत्र विद्याराम शर्मा निवासी सढ़ामई पूजा करने के बाद बालाजी मंदिर पहुंचे। तभी भूड़ा निवासी एक पूर्व फौजी अपने आठ साथियों के साथ जूता-चप्पल पहनकर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए घुसने लगा। 

इसका विरोध वहां मौजूद पुजारी राम कुमार ने किया, तो फौजी व उसके साथियों ने पुजारी को जमीन पर पटककर मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। अन्य पुजारी भी इकट्ठे हो गए, तो दबंग पुजारी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 

इसके बाद बालाजी महंत मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में सभी लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी, लेकिन कोई नहीं मिला। घटना से पुजारियों में रोष व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें