फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा पुलिस पर मारपीट और लूट का आरोप, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। थाना अछनेरा के पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधानसभा सचिव लोकेंद्र सिंह ने थाने में मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव कठवारी निवासी लोकेंद्र सिंह का आरोप है 9 अप्रैल को वह अछनेरा की कमला गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे थे। इसी दौरान लाइन और ई-केवाईसी को लेकर उनका एजेंसी स्टाफ से विवाद हो गया। पुलिस उन्हें और संबंधित लोगों को थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने थाने में मारपीट की। उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी जेब में रखे 12,300 रुपये और गले सोने की चेन भी निकाल ली। पुलिसकर्मियों ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि एजेंसी मैनेजर कुलदीप की शिकायत पर जांच के बाद शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें