इंदौर के भारद्वाज ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान के निदेशक आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक को धर्म, ज्योतिष और आध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें सम्मान निधि के रूप में एक लाख रुपये भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
रामचंद्र शर्मा वैदिक को यह सम्मान भारती तीर्थ महासन्निधानम के 71वें वर्धन्ति महोत्सव के अवसर पर शृंगेरी मठ के प्रशासक वी.आर.गौरीशंकर, जगदगुरु के निजी सचिव कृष्णमूर्ति, निजी सचिव दक्षिणामूर्ति ने शाल, एक लाख रुपये की सम्मान निधि व प्रशंसा पत्र के साथ प्रदान किया।
महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, महायज्ञ व कोटि कुंकुम अर्चना कार्यक्रम भी संक्षिप्त रूप से कोविड प्रोटोकाल के अंतर्गत आयोजित हुए। समापन में जगदगुरु शंकराचार्य विदुशेखर भारती ने अपने अनुग्रह भाषण में सनातन धर्म की महानता व आज के परिप्रेक्ष्य में इसके व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर देते हुए शृंगेरी शारदापीठम् की आचार्य परंपरा पर प्रकाश डाला।