फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बचाई आबरू: 14 साल की छात्रा को संग ले जा रहा था आरोपी, पुलिसकर्मियों ने दबोचा

Thu, 12 Sep 2024 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में छात्रा को ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुसि
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को उसकी मां के बीमार होने की जानकारी देकर अपने पास बुला लिया। बहलाकर साथ ले जाने लगा। पिता की मदद से पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री आठवीं की छात्रा है। 7 अगस्त को आजमपाड़ा निवासी आशु उनकी बेटी को उसकी मां के बीमार होने के बारे में बात कर उसे अपने पास बुला लिया। बहलाकर अपने साथ ले जाने लगा। स्कूटी पर बिठा कर ले गया। पिता ने पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में पकड़ लिया। रास्ते में आरोपी का भाई आरिफ भी कार लेकर खड़ा था। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टहलने निकली महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
आगरा। पति के साथ घर से टहलने निकली महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर पति की पिटाई कर दी। सदर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। सेमरी रोड सदर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को मोहल्ले के प्रकाश दुबे ने रास्ते में छेड़छाड़ की थी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर भी पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। मंगलवार शाम को घर के पास पार्क में टहलने गई थीं। आरोपी ने वहां छेड़छाड़ की। शोर सुनकर पति बचाने आए तो उनकी पिटाई लगा दी। दूसरी बार शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें