फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 32 हजार रुपये और एलईडी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। पुलिस ने शुक्रवार की रात भड़कौल गांव के निकट से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच एलईडी और 32680 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी भीम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात हाईवे पर भड़कौल गांव के समीप चेकिंग की जा रही थी। तभी वहां एक व्यक्ति सामान रखकर खड़ा दिखा। मामला संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई, तो वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सका। थाने लाकर पूछताछ में उसने रेलवे स्टेशन रोड सीकरी और अछनेरा में मोबाइल टॉवर की बैटरी और एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर चोरी करना बताया।
आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी झोठवाड़ा, जयपुर बताया। उसके पास से पांच एलईडी और 32680 रुपये बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी आसिफ पर थाना अछनेरा व फतेहपुर सीकरी में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें