फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सफेद पॉलिथीन कोर्ट पहुंचते-पहुंचते हो गई काली, नशीला पाउडर बेचने का आरोपी हुआ बरी; जानें पूरा मामला

Tue, 09 Dec 2025 09:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने चेकिंग के दाैरान एक युवक को पकड़ा। उससे एक पाॅलिथीन बरामद की, जिसमें नशीला पाउडर रखा हुआ था। जब कोर्ट में ये पाॅलिथीन रखी गई तो हर कोई हैरान रह गया। पाॅलिथीन का रंग बदल चुका था। सफेद से पाॅलिथीन काली हो चुकी थी। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीला पाउडर बरामदगी के मुकदमे में पुलिस ने लिखा आरोपी से सफेद रंग की पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें पाउडर था। कोर्ट में खोलने पर वह काली निकली। धारा 50 में दिए गए प्राविधानों का पालन भी नहीं किया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट विवेक कुमार ने ठोस साक्ष्य के अभाव में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के शारदा विहार निवासी आकाश को बरी करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा में दर्ज केस के अनुसार दरोगा अनुज कुमार ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 13 अप्रैल 2022 को वह टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। रात 10 बजे सुनारी चौराहे के पास पहुंचे। उस दौरान एक युवक पैदल-पैदल आता दिखाई दिया। 

टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 450 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पूछने पर आरोपी ने कहा कि वह पाउडर को राहगीरों को बेच देता है। उसने अपना नाम आकाश बताया था। विवेचक ने विवेचना कर 12 जून को आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। 7 जुलाई को अदालत ने संज्ञान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में टकरा गईं तीन कारें; पांच घायल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें