फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही थी तलाश

Fri, 25 Mar 2022 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक पर गांव की किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के डर से उसने आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में किशोरी को अगवा करने और दुष्कर्म के आरोपी युवक ने शुक्रवार को जहर खाकर जान दे दी। वह दरियावगंज स्टेशन के समीप पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम दीपू था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि दीपू ने 22 मार्च को गांव की ही एक किशोरी को अगवा कर लिया था। इसके बाद किशोरी को गांव के ही संतोष के घर पर ले गया। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने एक आरोपी संतोष को पकड़ लिया। इसके बाद थाने पहुंचकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ था मुकदमा 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपू, उसके भाई सीटू एवं संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया और 161 के तहत बयान दर्ज कराए। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपी दीपू ने जहर खा लिया। वह दरियावगंज स्टेशन के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कार्रवाई के डर से खाया जहर- एसपी

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि आरोपी युवक ने कार्रवाई के डर से जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी कर ली है। युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें