फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 'लड्डू गोपाल' के साथ कोर्ट में पेश हुई राधा, डेढ़ साल से जिला जेल में है बंद, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 25 Mar 2022 08:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपी महिला राधा को जब जेल से कोर्ट परिसर में लाया जाता है तब उसके हाथ में लड्डू गोपाल भी रहते हैं। वह कहती है कि उसे अधिवक्ता से ज्यादा लड्डू गोपाल पर भरोसा है।  
विज्ञापन
महिला की गोद में लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज हत्या के आरोप में नवंबर 2020 से आगरा जिला जेल में निरुद्ध राधा नाम की महिला शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुई। वह गोद में लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर आई। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बताया जाता है कि आरोपी महिला हर तारीख पर अपने लड्डू गोपाल को लेकर आती है। 

विज्ञापन


इस मामले में इरादतनगर के नौहारिका निवासी हरीकिशन ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उन्होंने अपनी भतीजी खुशबू की शादी वर्ष 2016 में आरोपी सोनू के साथ की थी। सोनू के चाचा भगवान सिंह धौलपुर के गांव बमचौली मनिया निवासी थे। 

भगवान सिंह की मौत के बाद सोनू अपनी चाची राधा के साथ कमला नगर में रहने लगा। खुशबू भी साथ रहती थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर सोनू खुशबू से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर खुशबू मायके में रहने लगी। तीन अगस्त, 2020 को सोनू और राधा आए और उत्पीड़न नहीं करने का आश्वासन देकर खुशबू को ले गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भतीज बहू की हत्या का है आरोप 

आरोप है कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू के साथ फिर मारपीट की गई। 27 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सोनू और उसकी चाची राधा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों 28 नवंबर 2020 से जिला जेल में निरुद्ध हैं। राधा जेल में लड्डू गोपाल की मूर्ति को साथ ले गई थी। 

शुक्रवार को मुल्जिम के बयान हो गए। 28 मार्च को अपर जिला जज नीरज गौतम की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की तरफ से एडीजीसी शशि शर्मा और बचाव पक्ष की तरफ से उनके वरिष्ठ अधिवक्ता अभय पाठक अंतिम बहस करेंगे। इसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

हर बार पेशी में होती हैं लड्डू गोपाल साथ

राधा को जब जेल से कोर्ट परिसर में लाया जाता है तब उसके हाथ में लड्डू गोपाल भी रहते हैं। पुलिसकर्मी और अधिवक्ता उससे पूछते हैं तो कहती है कि उसे अपने अधिवक्ता से ज्यादा लड्डू गोपाल पर भरोसा है। 

यदि वह दोषी होगी तो सजा दिलवाएंगे, निर्दोष होगी तो रिहाई मिलेगी। बताया गया है कि जेल की बैरक में भी राधा लड्डू गोपाल की पूजा करती है। दैनिक दिनचर्या से निवृत्त होने के बाद उसका पूरा समय अपने लड्डू गोपाल के साथ ही बीतता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें