फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शोहदे ने छात्रा का स्कूल जाना किया मुहाल, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Nov 2022 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक शोहदे ने घर में घुसकर छात्रा और उसके परिजनों को पीटा। आरोपी कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक मोहल्ले के युवक ने छात्रा का स्कूल जाना मुहाल कर दिया। आए दिन छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने परिजन को जानकारी दी। शिकायत करने पर बुधवार को शोहदे ने अपने घरवालों के साथ पहुंचकर छात्रा और उसके परिजनों को पीटा। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शोहदे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र के यमुनापार इलाके में छात्रा अपने नाना के घर के पास रहती है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक का नाम ऋषि है वह उसे परेशान करता है। 17 नवंबर को उसने घर आकर मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़िता के नाना मौके पर आ गए तो वो वहां से भाग गया। 19 नवंबर को शोहदे ने स्कूल से लौटते वक्त भी उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी। 

उसने अपनी सहेली के घर में घुसकर जान बचाई। बुधवार को आरोपी अपनी मां के साथ घर आ धमका। उसने मां, नाना और मौसी को पीटा। चीखपुकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर थाना थाना एत्माद्दौला पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें