फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने से छोड़ दिया दुष्कर्म का आरोपी, प्रभारी निरीक्षक पर गिरी गाज; किया गया लाइन हाजिर

Fri, 29 Dec 2023 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिल्ली की युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने फिर दबिश दी, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका।
 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दुष्कर्म के आरोपी को थाना एत्माद्दौला से छोड़ने के मामले में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली की युवती के यौन शोषण के मामले में थाना ट्रांस यमुना में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


नई दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। दिल्ली में अकेली रह रही थी। 8 साल पहले वो आगरा आई थी। अपने परिचित के घर रुकी थीं। एक रेस्तरां में सीता नगर निवासी योगेश तोमर से मुलाकात हुई। उसने बातचीत के बाद मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद कॉल और मैसेज करने लगा। एक दिन उसने टेढ़ी बगिया स्थित रिसाॅर्ट में बुलाया। शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का वादा कर आए दिन यौन शोषण करने लगा। कई बार दिल्ली भी आया, उनके घर में भी रुका। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। हाल ही में पता चला कि योगेश 22 जनवरी को दूसरी युवती से शादी कर रहा है। इस पर वो दो महीने पहले आगरा आई थी। योगेश ने जानलेवा हमला किया। वह किसी तरह बची। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।

वसूली की शिकायत पर सिर्फ लाइन हाजिर
मामले में पहले दिल्ली के गोविंदपुरी थाना में जीरो अपराध संख्या पर केस दर्ज किया गया था। घटनास्थल आगरा होने की वजह से कमिश्नर के पास भेजा गया। कमिश्नर ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। युवती ने आरोप लगाया कि एत्माद्दौला पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया। आरोपी के पिता ने उसे धमकी दी कहा कि एक लाख में बेटा छुड़वा लिया, तुम्हें मार डालेंगे। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर किया। वसूली का आरोप लगा लेकिन निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही आरोपी फरार भी हो गया। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें