फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जीवाड़ा कर प्लॉट नाम कराने का आरोप

Wed, 29 Oct 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी विधवा ने जेठानी पर फर्जीवाड़ा कर आवासीय प्लॉट अपने नाम कराने का केस दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

खरगजीत नगर निवासी रेखा देवी ने बताया कि पति विनोद कश्यप व तीन अन्य भाइयों की मृत्यु हो चुकी है। सास रामा देवी ने वर्ष 1986 में साधूराम से प्लॉट खरीदा था। सास की करीब 25 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी जेठानी आशा देवी ने सास के खरीदे गए आवासीय प्लॉट का बेनामा 30 जनवरी 2023 को देवर वीरू के स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर अपने नाम करा लिया है। जबकि देवर की मृत्यु बैनामे की तिथि से 9 दिन पहले 21 जनवरी को हो चुकी थी। वह उसी आवासीय प्लॉट में रह रही हैं। 30 जुलाई को जेठानी आशा देवी ने प्लॉट अपना बताते हुए उनका सामान कमरे से निकाल कर फेंक दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद वह शिकायत दर्ज कराने गईं, मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें