फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जुर्म इकबाल करने पर 1000 रुपये जुर्माना

Wed, 29 Oct 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हरे पेड़ काटने के अपराध का जुर्म इकबाल करने पर एसीजेएम प्रथम नूतन चौहान ने वीरेंद्र कुमार निवासी अलीपुर रामनगर थाना किशनी पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है। उसको अदालत उठने तक की सजा सुनाई है। थाना भोगांव पुलिस ने वर्ष 2004 में वीरेंद्र को पकड़ा था। उसके ट्रैक्टर ट्रॉली में शीशम के कटे पेड़ बरामद हुए थे। वन संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुए मामले में वीरेंद्र ने अपना आपराध न्यायालय में स्वीकार कर लिया। इसी आधार पर उसको सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन




तमंचा रखने में लगाया 1000 रुपया जुर्माना

मैनपुरी। तमंचा रखने के आरोप में अपराध स्वीकार करने पर प्रवीन कुमार निवासी सहारा थाना भोगांव पर एसीजेएम प्रथम नूतन चौहान ने 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है। उसको जेल में बिताई गई अवधि की सजा भी सुनाई है। प्रवीन को थाना भोगांव पुलिस ने वर्ष 1989 में पकड़ा था। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया था। प्रवीन ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके अपराध स्वीकार करने पर उसको जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाकर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें