फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग का आरोप

Mon, 09 Jun 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर खिरिया में देर रात बिजली के तार हटाने पर विवाद हो गया। आरोपियों ने एक युवक से गाली-गलौज की और विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


करतार सिंह ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उनके घर के बिजली के तार जो पोल पर लगे थे, उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने हटा दिया। बेटे प्रवीन ने विरोध किया, तो आरोपी अपने साथ दो अन्य लोगों को भी ले आया। सभी ने बेटे से गाली-गलौज की। विरोध करने पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।
दो फायर भी किए। शोर सुनकर मौके पर कई लोग आ गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है, केवल मारपीट हुई है और मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें