फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बात न करने पर छात्रा के गले पर ब्लेड से वार... लोगों आता को देख धमकी देकर फरार; दहशत में पीड़िता

Sun, 06 Oct 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मैनपुरी में बात न करने पर आरोपी ने छात्रा के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। लोगों आता को देख धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता व परिवार दहशत में हैं। 
विज्ञापन
girl (demo pic) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल रोड पर शनिवार को कॉलेज से लौटते समय टेंपो चालक ने आईटीआई की छात्रा से बात करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी उग्र हो गया। छात्रा के टेंपो से नीचे उतरते ही ब्लेड से हमला कर दिया। छात्रा के गले पर वार किए गए। बचाव के दौरान हाथ भी जख्मी हो गया। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती वर्तमान में शहर में करहल चौराहा स्थित एक कालोनी में रह रही है। शनिवार को वह आईटीआई कॉलेज से खरपरी निवासी एक युवक के टेंपो में बैठ कर कालोनी वापस आ रही थी। तभी रास्ते में टेंपो चालक ने उस पर बात करने के लिए दबाव बनाया। 

इस पर छात्रा ने विरोध करते हुए साफ मना कर दिया। इसी बात से आरोपी टेंपो चालक बौखला गया। छात्रा जैसे ही टेंपो से नीचे उतरी। उसे जान से मारने के लिए ब्लेड से गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से गंभीर रूप से घायल छात्रा बचने के लिए चीखती हुई इधर-उधर भागने लगी। तभी आरोपी ने फिर से ब्लेड से वार किया। इस बार ब्लेड हाथ में लगा। 
विज्ञापन

राहगीरों को रुकता देख आरोपी टेंपो लेकर वहां से भाग गया। दिनदहाडे़ शोहदे ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है। उस से लगता है कि कोतवाली क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। तभी तो आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। पीड़िता ने अस्पताल में उपचार कराया। खरपरी के रहने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। हालांकि अभी तक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह भी देखेंः- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें