फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जाति बदलकर दोस्ती की... करने लगा युवती का शोषण; ब्लैकमेल कर जेवर और रुपये भी ले लिए

Mon, 23 Sep 2024 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में आरोपी ने जाति बदलकर दोस्ती की, फिर युवती का शोषण करने लगा। ब्लैकमेल करके जेवर और रुपये भी ले लिए। 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना क्षेत्र की एक युवती का एक युवक ने शोषण किया। जाति बदलकर दोस्ती की। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये और जेवरात ले लिए। पीड़िता ने परिजन को बताया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


युवती ट्रांस यमुना इलाके के एक कॉलेज में पढ़ती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात विशाल से हुई। दोनों आपस में बात करने लगे। आरोप है कि विशाल ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। 

नौ तोले सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये ले लिए। अब भी परेशान कर रहा था। इस पर पीड़िता ने परिजन को जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें